झांकी में क्रांतिकारी युवा मोर्चा मिश्रटोली प्रथम
Author :Prabhat Khabar News Desk
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Updated at :19 Apr 2024 10:18 PM
विज्ञापन

केंद्रीय रामनवमी महासमिति के तत्वावधान में गुरुवार की रात अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
खूंटी
केंद्रीय रामनवमी महासमिति के तत्वावधान में गुरुवार की रात अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में अतिथि मंडलियों में श्री महावीर मंडल कडरू रांची को प्रथम, सरना समिति पुंदाग रांची को द्वितीय व फ्रेंड क्लब बड़कागढ़ रांची को तृतीय पुरस्कार मिला. वहीं स्थानीय मंडलियों में वर्दी मेरा जुनून की महिला टीम को प्रथम, यंग स्टार क्लब मोहना टोली व जयश्री तुलसी मंडली शिवालय रोड खूंटी को द्वितीय व युवा क्रांति मंडली रेवा को तीसरा पुरस्कार मिला. रामनवमी शोभायात्रा के दौरान झांकी में प्रथम स्थान क्रांतिकारी युवा मोर्चा मिश्रा टोली खूंटी, मिलन क्लब को द्वितीय स्थान, यंग स्टार क्लब मोहना टोली खूंटी की झांकी को तृतीय पुरस्कार दिया गया. वहीं नगर सज्जा के लिए प्रथम पुरस्कार मिलन क्लब खूंटी, द्वितीय पुरस्कार राम सेवा समिति को व तृतीय पुरस्कार यंग स्टार क्लब मोहना टोली खूंटी मिला. चार दिवसीय श्री राम जन्मोत्सव में विशेष आकर्षण और सहयोग के लिए विशेष पुरस्कार महावीर मंडल भट्ठी रोड, विशाल शक्तिशाली युवा मोर्चा, न्यू स्वतंत्र महावीर मंडली दतिया व यंग मोनार्क क्लब नेताजी चौक खूंटी को दिया गया. वहीं पूरे आयोजन में अनुशासित तरीके से शामिल होने के लिए स्टार क्लब चौधरी तालाब खूंटी की मंडली को पुरस्कृत किया गया. अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में समिति के संरक्षक संजय मिश्रा और संजीव चौरसिया थे. इससे पूर्व अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ संरक्षक संजय मिश्रा ने तलवार भांजकर किया. संचालन कुमार सौरभ, लव चौधरी व सुनील साहू नेे संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में महासमिति के अध्यक्ष ज्योतिष भगत, कार्यकारी महामंत्री मुकेश जायसवाल, संरक्षक संजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष बजरंग बाहेती, मनीष भगत, दामोदर प्रसाद गुप्ता, श्रीराम साहू आदि ने सहयोग किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










