बिहार के सेवानिवृत्त आइजी ने बीकेबी स्कूल को गोद लिया

Updated:
विज्ञापन
बिहार के सेवानिवृत्त आइजी ने बीकेबी स्कूल को गोद लिया

बिहार के सेवानिवृत्त आइजी और भागलपुर में संग्रहालय का संचालन करने वाले प्रांतोष कुमार दास मंगलवार को तोरपा के बीकेबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल पहुंचे.

विज्ञापन

तोरपा. बिहार के सेवानिवृत्त आइजी और भागलपुर में संग्रहालय का संचालन करने वाले प्रांतोष कुमार दास मंगलवार को तोरपा के बीकेबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल पहुंचे. उन्होंने यहां विद्यार्थियों से मिल कर उन्हें पढ़ाई करने के टिप्स दिये. उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्र में करियर की जानकारी दी. उन्होंने विद्यालय को गोद लेने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग देंगे. इसके पूर्व विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के संस्थापक और प्राचार्य डॉ लक्ष्मीकात बड़ाईक ने अंग वस्त्र देकर उनका अभिवादन किया, जबकि छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक ढंग से उनका स्वागत किया. पीके दास ने विद्यालय परिवार को भागलपुर स्थित संग्रहालय आने लिए आमंत्रित किया. मौके पर सौरभ बनर्जी, सत्येंद्र गोप, प्रभंजन नाग, सावित्री कुमारी, रिंकी कुमारी, रेशमा कोनगाड़ी, दीपमाला कुमारी, ज्योति कुमारी, रजनी तोपनो, कोमल शर्मा सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन