प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Published by : SATISH SHARMA Updated At : 27 Jan 2026 6:11 PM

विज्ञापन

विभिन्न शिक्षण संस्थानों सहित सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय झंडा फहराया गया.

विज्ञापन

तोरपा. प्रखंड में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. विभिन्न शिक्षण संस्थानों सहित सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय झंडा फहराया गया. मुख्य कार्यक्रम संत जोसेफ हाई स्कूल के मैदान में हुआ जहां संत जोसेफ हाई स्कूल, संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय, संत तेरेसा मध्य विद्यालय, आरसी बॉयज स्कूल तथा चिल्ड्रेन ऑफ़ न्यू डाउन के विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लिया. यहां मुख्य अतिथि विधायक सुदीप गुड़िया ने झंडा फहराया. विद्यार्थियों के देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया. तोरपा थाना में एसडीपीओ क्रिस्तोफर केरकेट्टा, प्रखंड कार्यालय, बीआरसी तथा महिला संघ के कार्यालय में बीडीओ नवीन चंद्र झा, पंचायत समिति में प्रमुख रोहित सुरीन, तहसील कचहरी में सीओ पूजा बिन्हा,एनडी ग्रोवर डीएवी स्कूल में पंचायत समिति सदस्य जयमंगल गुड़िया, रेफरल अस्पताल तोरपा में प्रभारी चिकित्सक डॉ मिदेन मुंडू, पीएचईडी कार्यालय में सहायक अभियंता रामसुंदर राम, नगर भवन में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबोध गुप्ता, विद्या विहार पब्लिक स्कूल में जिप सदस्य सुशांति कोनगाडी ने झंडा फहराया. इसके अलावा विधायक सुदीप गुड़िया ने तपकारा स्थित अपने आवास तथा अंजुमन इस्लामिया के पास तिरंगा फहराया. मौके पर सादर रिंकू अंसारी, रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष नितेश केशरी, नीरज पाढ़ी, आज़म खान,कुरैशी आसिफ खान, फिरोज खान, रासिद अंसारी, असरफ अंसारी आदि उपस्थित थे.

झारखंड आंदोलनकारी सम्मानित :

गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराने के बाद तोरपा थाना में प्रखंड में निवास करने वाले झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. एसडीपीओ क्रिस्तोफर केरकेट्टा, बीडीओ नवीन चंद्र झा, सीओ पूजा बिन्हा आदि ने आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. मौके पर थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव, जिप सदस्य सुशांति कोनगाडी, प्रमुख रोहित सुरीन, उपप्रमुख संतोष कर, पूर्व उपप्रमुख सोफ़िया सुल्ताना, मुखिया जॉन तोपनो,विनीता नाग आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola