कांग्रेस की अड़की प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस की अड़की प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन

जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को अड़की प्रखंड कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को अड़की प्रखंड कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन किया गया. जिसमें प्रखंड अध्यक्ष बसंत सेठ, उपाध्यक्ष बिसंबर मुंडा, सबरधन लोहरा, महासचिव नेपाल स्वांसी, मो अजहर अंसारी, रामेश्वर स्वांसी, गोला मुंडा, सुखराम मुंडा, सबरन नाग, सोहराई मुंडा, गुडू मुंडा, आसमान मुंडा को चुना गया. जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर और नियुक्ति पत्र दे कर स्वागत किया. वहीं सभी को संगठन की मजबूती पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को जानें और समाधान करने का कोशिश करें. मौके पर प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव सह अड़की पर्यवेक्षक नईमुदीन खां, जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि पांडेया मुंडा, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खूंटी सांसद प्रतिनिधि विलसन तोपनो, कयूम अंसारी, संजय साहू, सुरेन दास, साधन दत्ता अड़की सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मुंडा, अजय साहू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola