राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को महादेव मंडा में संघ की शताब्दी वर्ष सह शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को महादेव मंडा में संघ की शताब्दी वर्ष सह शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संघ के द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया. जिसकी शुरुआत स्थानीय खूंटी क्लब से होकर भगत सिंह चौक, नेताजी चौक, कर्रा रोड होते हुये महादेव मंडा जाकर समाप्त हुआ. जहां शस्त्र पूजन किया. वहीं शताब्दी वर्ष का विजयदशमी उत्सव मनाया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार ने संघ की अब तक की यात्रा और संघ के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी. कहा संघ के सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं. इन 100 वर्षों में संघ ने पूरे समाज में एक बदलाव लाने का बहुत बड़ा प्रयास किया है और अपना विश्वास स्थापित किया है. आने वाले समय में राष्ट्र के सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं. जिसके लिए स्वयंसेवकों को अधिक कार्य करने की आवश्यकता है. इस अवसर पर पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा और कोचे मुंडा सहित झारखंड प्रांत के सहकार्यवाह मोहन कच्छप, जिला संघ चालक महादेव मुंडा, सह जिला संघचालक सुरेश मिश्रा, सह विभाग कार्यवाहक शशि पांडेय, नारायण संगा, पुष्पराज तिवारी, रोशन ठाकुर, सुलक कुमार, अश्विनी मिश्रा, गुड्डू मिश्र, राम अवतार सिंह, तिलक सिंह, अनिल सिंह, सुनील साहू, भुवनेश्वर प्रसाद, विनोद संगा, सुभाष मिश्रा, विनोद जायसवाल, विकास मिश्रा, प्रियंक भगत, संजय साहू सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola