2009 से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस फरार वारंटियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चला कर जेल भेज रही है.
खूंटी. जिला पुलिस फरार वारंटियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चला कर जेल भेज रही है. इसके तहत मुरहू थाना क्षेत्र में समकालीन अभियान के दौरान छापेमारी कर 17 साल पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी मुरहू थाना क्षेत्र के सिरका गांव निवासी बिरसा मुंडा के खिलाफ मुरहू थाना में चार सितंबर 2009 में दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसके बाद से वह फरार चल रहा था. छापेमारी अभियान में एसडीपीओ वरुण रजक, इंस्पेक्टर फ्रांसिस जेवियर बारा, मुरहू थाना प्रभारी नॉवेल गोडिवन केरकेट्टा, पुअनि कुलदीप रोशन बारी, सअनि जॉन पॉल तोपनो और सशस्त्र बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










