पहली पत्नी ने ही करायी थी रंजीत की हत्या

Updated:
विज्ञापन
पहली पत्नी ने ही करायी थी रंजीत की हत्या

कदमा में रंजीत महतो के हत्याकांड का खुलासा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

खूंटी के कदमा के डहुपीढ़ी के पास 31 अक्तूबर को हुए रंजीत महतो उर्फ टुना हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. उसकी हत्या के आरोप में रंजीत महतो की पहली पत्नी डहुगुटू निवासी सुगी देवी और उसकी बहन का बेटा सिलादोन निवासी सोनू महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. एसडीपीओ वरुण रजक ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि रंजीत महतो ने दूसरी शादी कर ली थी. इससे पहले पत्नी सुगी देवी काफी नाराज हो गयी थी. उसने षड़यंत्र कर अपनी बहन के बेटे सोनू महतो के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. हत्याकांड में दो और आरोपी शामिल थे, जो फरार हैं. उन्होंने बताया कि उनकी गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है. एसडीपीओ ने कहा कि आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. वहीं हत्याकांड में प्रयुक्त भुजाली और अन्य सामान बरामद किया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने की नियत से मृतक रंजीत महतो के कपड़े को भी जलाने का प्रयास किया था. गिरफ्तार आरोपी सोनू महतो का पूर्व का भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ खूंटी थाना में जान मारने की धमकी देकर रंगदारी की मांग करने का कांड दर्ज है. आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीपीओ वरुण रजक, थाना प्रभारी मोहन कुमार, आदित्य कुमार, सीताराम दांगी, अंजना मेरी बाड़ा और सशस्त्र बल शामिल थे.

कदमा में रंजीत महतो के हत्याकांड का खुलासाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola