रामचरित मानस पाठ कथा महायज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन
रामचरित मानस पाठ कथा महायज्ञ शुरू

त्रिदिवसीय अखंड रामचरित मानस पाठ कथा महायज्ञ की शुरुआत की गयी.

विज्ञापन

तमाड़. प्रखंड के पुंडीदीरी गांव में प्राचीन कालीन मां दिऊड़ी मंदिर प्रांगण में मां दिऊड़ी सत्संग आश्रम सह ठाकुर मुहल्ला पुंडीदीरी द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय अखंड रामचरित मानस पाठ कथा महायज्ञ की शुरुआत की गयी. रविवार को सैकड़ो महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शोभायात्रा निकाल कर कलश में करकरी नदी का पवित्र जल लेकर मंदिर प्रांगण पहुंचे. इसके बाद कथा वाचकों के द्वारा रामचरित मानस पाठ की शुरुआत की गयी. मंदिर पूजा का संचालन पंडित गणेश पांडे एवं ब्यास मंच का संचालन पंडितश्री विद्याधर दास कर रहें है. आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उल्लास का माहौल है. प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु मानस पाठ सुनने जुट रहे हैं.

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola