गैस सिलिंडर के लिए रात से ही लग रही है कतार

Updated:
विज्ञापन
गैस सिलिंडर के लिए रात से ही लग रही है कतार

खूंटी में रसोई गैस की किल्लत की समस्या लगातार बनी हुई है.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी में रसोई गैस की किल्लत की समस्या लगातार बनी हुई है. सप्ताह भर से गैस सिलिंडर नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं. इसके कारण उपभोक्ता गैस एजेंसी के पास दौड़ लगा रहे हैं. बुधवार को गैस सिलिंडर आने की उम्मीद थी. जिसे लेकर मंगलवार की शाम को ही लोग खूंटी के अनिगड़ा स्थित गैस एजेंसी के बाहर पहुंच गये. मंगलवार की शाम से ही लोग गैस सिलिंडर के साथ कतार लगा कर इंतजार करने लगे. इसके बाद बुधवार को गैस सिलिंडर नहीं पहुंचा. जिसके कारण लोग मायूस हो गये. इसके बाद भी वे गैस सिलिंडर को वहीं छोड़ कर जंजीर और रस्सी बांध दिया. बुधवार को गैस एजेंसी के बाहर गैस सिलिंडर की लंबी कतार लग गयी. इधर लोगों को गैस कब मिलेगा, इस संबंध में न तो एजेंसी के लोग कुछ बता पा रहे हैं और न ही कोई अधिकारी. इसके कारण लोग असमंजस में पड़े हुए हैं.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola