स्कूलों में मेनू के आधार पर मध्याह्न भोजन नियमित रूप से दें

Updated:
विज्ञापन
स्कूलों में मेनू के आधार पर मध्याह्न भोजन नियमित रूप से दें

बीडीओ ज्योति कुमारी ने सभी विद्यालय प्रभारी को मध्याह्न भोजन किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं होने देने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

खूंटी.

सीएम एसओइ गर्ल्स खूंटी सभागार में मंगलवार को गुरु गोष्ठी हुई. जिसमें बीडीओ ज्योति कुमारी ने सभी विद्यालय प्रभारी को मध्याह्न भोजन किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं होने देने का निर्देश दिया. कहा कि विद्यार्थियों को मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन नियमित रूप से दें. मध्याह्न भोजन में हमेशा हरी सब्जियां थाली में हो. पोषण वाटिका को हरा-भरा रखें. उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय में एक नोडल शिक्षक बनायें, जो मध्याह्न भोजन का सुचारू रूप से संचालन करे. पोशाक, जूता-मोजा का डाटा दो दिनों में इंट्री करें. बीडीओ ने सावित्री बाई फूले योजना अंतर्गत छूटे 171 बालिकाओं का डाटा भी दो दिनों के अंदर इंट्री करने का निर्देश दिया. डीएसइ अभय कुमार शील ने सभी स्कूलों में मध्याह्न भोजन एलपीजी में बनाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. विद्यालय के हर कक्षा में रूटीन रखें और उसी के अनुसार संचालन करें. विद्यालय परिसर की समुचित साफ-सफाई रखें. अफीम की खेती से हो रहे नुकसान का गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार करें. जागरूकता अभियान चलायें. इसके अलावा तंबाकू और मादक पदार्थों के सेवन से हो रहे नुकसान से बच्चों को अवगत करायें. विद्यालय के 500 मीटर के दायरे में बिक्री पर सख्त रोक का भी व्यापक प्रचार-प्रसार करें. डीएसइ ने कहा कि आधार और खाता, छात्रवृत्ति, पोशाक, प्रयास, वीर गाथा कार्यक्रम, जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा सहित अन्य की जानकारी दी. गुरु गोष्ठी में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार, अनीता लकड़ा, विजय कुमार शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.

सीएम एसओइ गर्ल्स खूंटी में हुई गुरु गोष्ठी, बीडीओ ने दिये निर्देश

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola