मादक पदार्थों के परिवहन और बिक्री पर लगायें रोक : उपायुक्त
Updated at : 07 Aug 2025 7:51 PM (IST)
विज्ञापन

नार्को को-ऑर्डिनेशन की बैठक में उपायुक्त ने दिये निर्देश
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी
. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में गुरुवार को उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में नार्को को-ऑर्डिनेशन की बैठक हुई. जिसमें उपायुक्त ने पुलिस विभाग द्वारा अफीम की खेती के मामले में किये गये एफआईआर, एनडीपीएस एक्ट के तहत की गयी कार्रवाई की जानकारी दी. उपायुक्त ने सभी बिंदुओं की समीक्षा कर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने अफीम की खेती के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाने को कहा. वहीं जिले में अफीम, ब्राउन शूगर सहित अन्य मादक पदार्थों को लेकर आवश्यक रूप से सघन छापेमारी अभियान चलाने व मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करने वाले दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने जिले में मादक पदार्थों के परिवहन और बिक्री पर पूर्ण विराम लगाने को कहा. मौके पर एसपी मनीष टोप्पो, डीएफओ, एसडीओ, एनडीसी सहित अन्य उपस्थित थे.जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक :
उपायुक्त आऱ रॉनिटा की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. जिसमें गत एक माह के दौरान खनिज पदार्थों के अवैध खनन और परिवहन की रोकथाम की दिशा में किये गये कार्य की उपायुक्त ने समीक्षा की. उन्होंने जिले में खनिजों के अवैध खनन स्थलों को चिह्नित करने का निर्देश दिया. कहा कि जिला खनन टास्क फोर्स टीम को आपस में समन्वय बनाकर अवैध खनन एवं परिवहन के मार्गों पर विशेष निगरानी रखने व जिला खनन पदाधिकारी, सीओ और थाना प्रभारी को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष छापामारी अभियान चलाने व अवैध खनन एवं परिवहन के मामलों में विधि सम्मत कार्रवाई करने को कहा.फ्लैग ::::::: नार्को को-ऑर्डिनेशन की बैठक में उपायुक्त ने दिये निर्देश
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




