विजयी टीमों को मिला पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन
विजयी टीमों को मिला पुरस्कार

हॉकी के 100 वर्ष पूरा होने पर आयोजित हुई प्रतियोगिता

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को खूंटी में हॉकी खेल का आयोजन किया गया. बिरसा कॉलेज के एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में हॉकी मैच खेला गया. जिसमें बालिका वर्ग में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की टीम ने डे बोर्डिंग खूंटी की टीम को 1-0 गोल से पराजित किया. वहीं बालक वर्ग में आवासीय हॉकी सेंटर खूंटी ने खेलो इंडिया की टीम को 2-1 गोल से पराजित किया. मुख्य अतिथि हॉकी खूंटी के अध्यक्ष अशोक भगत ने विजयी टीम को पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि खेल की दुनिया में हॉकी का विशेष महत्व है. खूंटी हॉकी के क्षेत्र में अग्रणी जिला रहा है. जिले से जयपाल सिंह मुंडा, निक्की प्रधान जैसे हॉकी खिलाड़ी निकले. उन्होंने खिलाड़ियों को लगातार मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया. इससे पहले झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति ने खेल की शुरुआत की. उन्होंने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी, हॉकी खूंटी की वरीय उपाध्यक्ष अर्पणा हंस, नामजन सोय मुरूम, सुशांति हेरेंज, विश्वासी कंडुलना, किम्मी ख्यांगते, दिव्यानी कोनगाड़ी, सुभाषी तोपनो, राहुल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

महिला में आरडीसी खूंटी और पुरुष में आरडीसी बिचना विजयी :

बिरसा कॉलेज के एक अन्य मैदान में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में महिला वर्ग में आरडीसी खूंटी और हॉकी खूंटी के बीच मैच खेला गया. जिसमें आरडीसी खूंटी की टीम 1-0 गोल से विजयी रही. वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में आडीसी बिचना की टीम ने हॉकी खूंटी की टीम को 2-1 गोल से पराजित किया. मुख्य अतिथि बिरसा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सीके भगत ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया. मौके पर राजकुमार गुप्ता, मनोजेश्वर कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, डॉ एस उरांव, दशरथ महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

हॉकी के 100 वर्ष पूरा होने पर आयोजित हुई प्रतियोगिताB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola