पुलिस ने 80 लीटर महुआ दारू जब्त की

Updated at : 03 Apr 2024 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने 80 लीटर महुआ दारू जब्त की

सिरिडीह, काशीडीह, उरांवडीह व फुलवार गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की गयी

विज्ञापन

रांची

एसएसपी रांची व ग्रामीण एसपी के निर्देश पर बुंडू डीएसपी रितभान सिंह की देखरेख में राहे थाना अंतर्गत सिरिडीह, काशीडीह, उरांवडीह व फुलवार गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की गयी. जिसमें 80 लीटर देसी शराब जब्त किया गया तथा 1500 किलो महुआ जावा को नष्ट किया गया. इस क्रम में शराब बनानेवाले उपकरण को भी जब्त किया गया है. पुलिस ने अवैध दारू बनानेवाले नौ व्यक्ति के विरुद्ध आइपीसी और उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी फैज रब्बानी, एसआइ पिंटू कुमार, सैफ एसआइ उमाकांत सिंह, अजय सिंह व सैफ के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola