92 लाख रुपये का डोडा जब्त
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

92 लाख रुपये का डोडा जब्त
विज्ञापन
खूंटी.
जिला पुलिस लगातार मादक पदार्थों के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही है. अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार को मारंगहादा थाना क्षेत्र के लांदूप में छिपाकर रखे गये डोडा को बरामद की है. पुलिस ने लांदूप में एक चट्टाननुमा खलिहान से 42 बोरा में 617 किलोग्राम डोडा को जब्त की है. जिसका एनसीबी के द्वारा अनुमोदित दर के आधार पर 92 लाख 55 हजार रुपये कीमत आंकी गयी है. एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि पुलिस को डोडा रखे होने के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर एक टीम गइित कर छापेमारी की गयी. जिसमें डोडा को बरामद किया गया. छापेमारी अभियान में एसएसबी 26 बटालियन वाई कंपनी हुंठ के निरीक्षक मृत्युंजय कुमार, मारंगहादा थाना प्रभारी शंकर कुमार विश्वकर्मा, कृष्ण कांत मेहता और सशस्त्र बल शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










