शिविर लगा कर बनाया गया जिला के ऑटो चालकों का परमिट

Updated:
विज्ञापन
शिविर लगा कर बनाया गया जिला के ऑटो चालकों का परमिट

जिले के ऑटो चालकों को अब परमिट लेकर ही ऑटो चलाना होगा. जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा उन्हें ऑटो परमिट दिया जा रहा है.

विज्ञापन

खूंटी. जिले के ऑटो चालकों को अब परमिट लेकर ही ऑटो चलाना होगा. जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा उन्हें ऑटो परमिट दिया जा रहा है. इसके तहत दक्षिणी छोटानागपुर सचिव के निर्देश पर खूंटी जिला अंतर्गत ऑटो चालकों के परमिट निर्गत करने को लेकर बुधवार को जिला परिवहन विभाग द्वारा परमिट वितरण कैंप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में ऑटो परमिट निर्गत करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था की गयी थी. इस दौरान कई ऑटो चालकों ने परमिट के लिए आवेदन जमा किया. जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज ने बताया कि जिला में कई ऑटो चालकों के द्वारा बिना परमिट के ऑटो का परिचालन किया जा रहा है. कई ऑटो चालकों ने जानकारी के अभाव के कारण परमिट नहीं बनाया है. इस कारणवश ऑटो चालकों की सुविधा के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सभी ऑटोमोबाइल डीलर को भी उनके संस्थान से बिकने वाले ऑटो का परमिट के लिए आवेदन करने हेतु निर्देशित किया गया है. जिला के अन्य ऑटो चालक जो बिना परमिट के वाहन का परिचालन कर रहे हैं. वे परमिट से संबंधित जानकारी एवं आवेदन करने के लिए जिला परिवहन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. कार्यक्रम में दक्षिणी छोटानागपुर सचिव हरिवंश पंडित ने 16 ऑटो चालकों को परमिट प्रदान किया. वहीं अन्य ऑटो चालकों को परमिट बनाने हेतु निर्देशित किया. उन्होंने जिला में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का अपील की. मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक निशांत रौशन सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

ऑटो परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था भी हैB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola