ePaper

दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक

Updated at : 13 Sep 2025 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक

कर्रा और जरियागढ़ थाना परिसर में गुरूवार को दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा और जरियागढ़ थाना परिसर में गुरूवार को दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में बीडीओ स्मिता नगेशिया, सीओ अन्वेषा ओना और थाना प्रभारी उपस्थित हुए. बैठक में कर्रा, लोधमा, गोविंदपुर और जरियागढ़ में दशहरा पर्व में मेला और विसर्जन के दिन की समय सारिणी की जानकारी ली गयी. जिसमें सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लोधमा चौक, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति पाईक टोली लोधमा, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति केशरी मुहल्ला लोधमा, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति महतो टोली कर्रा, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति शिवालय कर्रा, दुर्गा पूजा समिति जरियागढ़, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति गोविंदपुर के लोगों ने पूजा और विसर्जन कार्यक्रम को लेकर अपनी समिति का दिन अनुसार समय सारिणी साझा किया. अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का अपील की. मौके पर कर्रा थाना प्रभारी मनीष कुमार, जरियागढ़ थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार, विनोद भगत, विनोद प्रसाद सोनी, युसूफ खान, प्रदीप सिन्हा, जलेश्वर महतो, परवेज खान, बिहारी सिंह, मुखिया रश्मि लकड़ा, मुखिया अजय खलखो, मुखिया संदीप हेरेंज मुखिया सुखराम मुंडा, ओमप्रकाश गुप्ता, शेख फिरोज, दिलीप सिन्हा, मुन्ना खान, इस्तियाक खान, विष्णु सोनी, सोनू इमरान, मंटू देवघारिया, अफजल मिरयासी, पवन गुप्ता, सुबोध प्रसाद, शेखर महतो, बालकिशून महतो, बिरसा धान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola