रामनवमी, सरहुल व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी, सरहुल व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक

आगामी रामनवमी, सरहुल व ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु तमाड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई.

विज्ञापन

तमाड़. आगामी रामनवमी, सरहुल व ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु तमाड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. अध्यक्षता बुंडू एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पहचान आपसी भाईचारा है, इसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की. बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात होगा और गश्त बढ़ाई जाएगी. सीओ समरेश प्रसाद भंडारी ने निर्देश दिया कि जुलूस निर्धारित मार्ग व समय से ही निकाले जाएं, बिना अनुमति कोई बदलाव नहीं होगा. थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी ने सोशल मीडिया पर निगरानी की बात कही और भड़काऊ पोस्ट से बचने की अपील की. बैठक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने सहयोग का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola