ePaper

बुंडू में पातर मुंडा समाज ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया

Updated at : 20 Jul 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
बुंडू में पातर मुंडा समाज ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया

पातर मुंडा समाज के तत्वावधान में अरुणालय बैंकेट हॉल बुंडू में रविवार को प्रतिभा सम्मान सामारोह संपन्न हुआ.

विज्ञापन

बूंडू. पातर मुंडा समाज के तत्वावधान में अरुणालय बैंकेट हॉल बुंडू में रविवार को प्रतिभा सम्मान सामारोह संपन्न हुआ. सम्मान समारोह में झारखंड पातर मुंडा समाज के मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक साथ उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन से किया गया. अध्यक्षता हिकिम सिंह मुंडा ने की और संचालन शिक्षक सह समाजसेवी राकेश पातर ने किया. प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य रूप से रांची खूंटी सरायकेला और बोकारो के विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक हरिहर सिंह मुंडा, तमाड़ राजा साहब कुमार महेन्द्रनाथ शाहदेव द्वारा सम्मानित किया गया. मैट्रिक में सर्वोच्च स्थान प्रथम, प्रार्थना कुमारी, द्वितीय संगीता कुमारी, तृतीय स्वाति सुमन मुंडा, एधिका कुमारी और इंटरमीडिएट में प्रथम बेबी कुमारी, द्वितीय निशा कुमारी, तृतीय लक्ष्मी कुमारी को पुरस्कार के रूप में 5000–5000 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी गयी. कार्यक्रम सफल बनाने में शंभु शरण मुंडा, रंजीत मुंडा, सत्येंद्र मुंडा, लाल मोहन मुंडा, नंदलाल सिंह मुंडा, धनंजय मुंडा देवनारायण मुंडा, शिवेश्वर सिंह मुंडा, राम कन्हाई पातर, विमल पातर, रामजीवन पातर, भुवनेश्वर मुंडा, सीता देवी, रंजीत कच्छप, जितेन्द्र मुंडा, प्रेम मुंडा, प्रशांत मुंडा, अरुण मुंडा, करम सिंह मुंडा आदि ने सराहनीय योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND RAM MAHTO

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

ANAND RAM MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola