बाइक-स्कूटी की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
Published by :CHANDAN KUMAR
Published at :04 Dec 2025 5:26 PM (IST)
विज्ञापन

खूंटी-तमाड़ पथ में अड़की थाना क्षेत्र के खुदीमाड़ी के पास बुधवार की देर शाम एक मोटरसाइकिल और स्कूटी के बीच टक्कर हो गयी.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
खूंटी-तमाड़ पथ में अड़की थाना क्षेत्र के खुदीमाड़ी के पास बुधवार की देर शाम एक मोटरसाइकिल और स्कूटी के बीच टक्कर हो गयी. जिसमें एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान तमाड़ निवासी शिवा मुंडा (28) के रूप में की गयी है. वहीं दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये हैं. जिसमें तमाड़ के विजयगिरी बारूहातू निवासी बलदेव मुंडा और खुदीमाड़ी निवासी कंचन पातर मुंडा शामिल हैं. जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल में सवार शिवा और बलदेव हेमरोम बाजार की ओर से आ रहे थे. इसी क्रम में खुदीमाड़ी के पास उनकी टक्कर स्कूटी सवार से हो गयी. जिसमें स्कूटी सवार कंचन पातर और बाइक सवार बलदेव मुंडा घायल हो गये. वहीं बाइक चालक शिवा मुंडा की मौके पर ही मौत हो गयी. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. वहीं मृतक के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




