जंगली हाथी के हमले में एक घायल

Published by : SATISH SHARMA Updated At : 03 Sep 2025 7:36 PM

विज्ञापन

तपकारा थाना क्षेत्र के डेरांग में जंगली हाथी के हमले में एक युवक पितरूस गुड़िया (28) घायल हो गया.

विज्ञापन

तोरपा. तपकारा थाना क्षेत्र के डेरांग में जंगली हाथी के हमले में एक युवक पितरूस गुड़िया (28) घायल हो गया. वह डेरांग गांव का रहनेवाला है. घटना मंगलवार की रात लगभग नौ बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार पितरूस चूरदाग बाजार से घर लौट रहा था. लौटने के क्रम में डेरांग गांव के पास झाड़ियों में छिपे एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया. हमले में युवक पितरूस गुड़िया के पैर, हाथ आदि में चोट आयी है. उसे तत्काल रेफरल अस्पताल तोरपा लाया गया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को भी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola