जिला के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों ने ली मतदाता प्रतिज्ञा

माई इंडिया, माई वोट थीम पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर मतदाता प्रतिज्ञा ली गयी.
खूंटी. राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गुरुवार को माई इंडिया, माई वोट थीम पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर मतदाता प्रतिज्ञा ली गयी. समाहरणालय परिसर में उपायुक्त आर रॉनिटा सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मियों ने संयुक्त रूप से मतदाता प्रतिज्ञा ली. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के साथ उपस्थित पदाधिकारी और कर्मियों ने धर्म, वर्ग, जाति, भाषा या किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया. उपायुक्त ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि यह दिन मतदाताओं को जागरूक करने और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मनाया जाता है. इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में जनभागीदारी बढ़ाना और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराना है. उन्होंने सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 की शुभकामनाएं दी. मौके पर परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रतिभा कुजूर सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.
थानों में ली गयी शपथ
मतदाता दिवस को लेकर गुरुवार को खूंटी जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने मतदाता प्रतिज्ञा ली. उन्होंने धर्म, वर्ग, जाति, भाषा या किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया.
स्लग ::::माई इंडिया, माई वोट थीम पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित
समाहरणालय में उपायुक्त ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला
राष्ट्रीय मतदाता दिवसB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










