ePaper

लखटकिया चैंपियन ट्रॉफी पर नंदकिशोर स्पोर्टिंग सिल्ली का कब्जा

Updated at : 16 Feb 2026 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
लखटकिया चैंपियन ट्रॉफी पर नंदकिशोर स्पोर्टिंग सिल्ली का कब्जा

लखटकिया टूर्नामेंट का खिताब नंदकिशोर स्पोर्टिंग सिल्ली की टीम ने अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

सोनाहातू. 14वीं चैंपियन ट्राॅफी एक दिवसीय फुटबॉल खेल लखटकिया टूर्नामेंट का खिताब नंदकिशोर स्पोर्टिंग सिल्ली की टीम ने अपने नाम कर लिया. सोनाहातू स्थित थाना मैदान में सोमवार को आठ टीमों के बीच खेला गया. संघर्षपूर्ण मुकाबले में कोई परिणाम नहीं होने की स्थिति में टॉस से नंदकिशोर स्पोर्टिंग सिल्ली की विजयी घोषित किया गया. वहीं, टूर्नामेंट में तृतीय टीम बुंडू टाइगर बुंडू ओर चतुर्थ टीम केके ब्रदर्स रघुबेड़ा की टीम को चयनित किया गया. विजेता टीम को आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के द्वारा नकद 1 लाख 51 हजार रुपए व ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया गया. वहीं उपविजेता टीम को मांडू विधायक निर्मल महतो व पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने 1 लाख 1 हजार रुपए व ट्राॅफी दिये गये. इनके अलावा तृतीय व चतुर्थ स्थान रखनेवाली दोनों टीमों को निर्मला भगत, देव शरण भगत, हरेलाल महतो, संजय महतो के द्वारा नगद 31-31 हजार रुपए व ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया गया. सूरज नायक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा प्लेयर ऑफ द मैच छोटे लाल चुने गए. उन्हें भी नगद राशि व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर पूर्व जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा, सुनील सिंह, जयपाल सिंह, संजय सिद्धार्थ, पूर्व जिप उपाध्यक्ष चितरंजन महतो, बीना देवी, रमेश मुंडा मंच पर उपस्थित थे. टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के संयोजक श्याम महतो, सुषेण प्रमाणिक, विरेन्द्र सिंह मुंडा, खंजन महतो, अभिमन्यु महतो,भगीरथ महतो, विरेन्द्र लोहरा, इन्द्र सिंह मुण्डा, कामेश्वर महतो, देवेंद्र महतो, माताश्रण महतो, गंधर्व महतो सहित सभी सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा. मैच में रेफरी धनु नाग की टीम ने किया. संचालन ओर कमेंट्री कमल कुमार ओर मनोज कुमार ने किया.

विज्ञापन
AKHILESH MAHTO

लेखक के बारे में

By AKHILESH MAHTO

AKHILESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola