14 साल बाद फिर बनेगा ऐसा संयोग, 17 अगस्त को नाग पंचमी और सोमवार साथ-साथ, आम्रेश्वर धाम में उमड़ेगी भीड़

Updated:
विज्ञापन

आमरेश्वर धाम में शिवलिंग | Prabhat Khabar Network

श्रावण माह में नाग पंचमी और सोमवार का दुर्लभ संयोग बन रहा है. खूंटी के बाबा आम्रेश्वर धाम में विशेष पूजा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन

खूंटी. श्रावण माह में 17 अगस्त को नाग पंचमी और सोमवार का दुर्लभ संयोग बन रहा है. बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के अनुसार, ऐसा संयोग अब 14 वर्ष बाद 2040 में बनेगा. इस अवसर पर भगवान शिव और बासुकी नाग देवता की संयुक्त पूजा को विशेष फलदायी माना जाता है.

मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की आराधना से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. कालसर्प और राहु-केतु दोष से संबंधित पूजा-अनुष्ठान के लिए भी यह दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसे देखते हुए धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. भीड़ को देखते हुए समिति और जिला प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है.

मंदिर में विशेष शृंगार और पूजा-अर्चना की व्यवस्था भी की गयी है. इधर, स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर बाबा आम्रेश्वर धाम के मुख्य मंदिर समेत पूरे परिसर को तिरंगे से सजाया गया है. समिति अध्यक्ष लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव 15 अगस्त को सुबह 11 बजे धाम कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण करेंगे. कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और आम लोगों को आमंत्रित किया गया है.


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola