हत्या के आरोपी को जेल
Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 03 Apr 2026 5:14 PM
विज्ञापन
अड़की थाना क्षेत्र के रूमचु के टोला बुरहाडीह में महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया.
विज्ञापन
खूंटी.
अड़की थाना क्षेत्र के रूमचु के टोला बुरहाडीह में महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि एक अप्रैल की रात को विश्वनाथ मुंडा ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली महिला भाभी देवी की टांगी से वार की हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी विश्वनाथ मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. आरोपी के अनुसार महिला भाभी देवी हंड़िया पीकर अक्सर उसके साथ गाली-गलौज करती थी. जिसे लेकर उसने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी में अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी, कुंदन कुमार, मनीष कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










