सांसद ने टाटा स्टील के एमडी से की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन
सांसद ने टाटा स्टील के एमडी से की मुलाकात

खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने टाटा स्टील के एमडी और सीइओ टीवी नरेंद्रन से मुलाकात की.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने टाटा स्टील के एमडी और सीइओ टीवी नरेंद्रन से मुलाकात की. सांसद ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की. सांसद श्री मुंडा ने औद्योगिक सहयोग और सीएसआर के तहत विकास कार्यों में सहयोग की अपील की. उन्होंने टाटा स्टील से आग्रह किया कि वह अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत खूंटी, सिमडेगा, खरसावां, तमाड़, तोरपा, कोलेबिरा, कुचाई, अड़की अन्य क्षेत्र में शिक्षा केंद्र, स्वास्थ्य सेवा, छात्रावास, पेयजल योजनाएं और कौशल विकास कार्यक्रम आरंभ करें. उन्होंने आदिवासी कौशल प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना करने की अपील की. टाटा स्टील के एमडी और सीइओ ने सांसद श्री मुंडा की बातों को सुना और क्षेत्र के विकास में सहयोग करने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola