सांसद ने की मुरहू में सीएचसी भवन बनाने की मांग

Updated:
विज्ञापन
सांसद ने की मुरहू में सीएचसी भवन बनाने की मांग

खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से मुलाकात की.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से मुलाकात की. सांसद ने मंत्री से मुरहू में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नये भवन निर्माण की मांग रखी. सांसद ने कहा कि प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण कर जल्द शुरू किया जाये. उन्होंने यह मांग 2019 में दायर लोकहित याचिका के संदर्भ में झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्देशों के आलोक में किया. जिसमें दस पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के जीर्णोद्धार या नया भवन का निर्माण शीघ्र करने के लिए कहा गया है. सांसद ने बताया कि उक्त आदेश में मुरहू का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी शामिल है. स्वास्थ्य मंत्री ने मामले को प्राथमिकता से लेते हुये संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola