खूंटी में स्कूल से लापता हुआ छात्र, 8 घंटे बाद बरामद; लंच के बाद निकला था बाहर
खूंटी के आवासीय विद्यालय से लापता हुए 10 वर्षीय छात्र को पुलिस ने आठ घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. जानिए पूरी खबर.
खूंटी. खूंटी जिला पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली. मुरहू के डोंबारी बुरू स्थित आवासीय विद्यालय से लापता हुए 10 वर्षीय छात्र को पुलिस ने आठ घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया.
लंच के बाद विद्यालय से निकला था छात्र
बताया गया कि छात्र बुधवार दोपहर लंच के बाद विद्यालय से बाहर निकला था. इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. छात्र के वापस नहीं लौटने पर स्कूल और परिवार में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी.
तकनीक और लोगों की मदद से हुई बरामदगी
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. तकनीक और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने छात्र की तलाश की और उसे खूंटी बाजारटांड़ से सकुशल बरामद कर लिया.
आवश्यक प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंपा
छात्र के अभिभावकों से पूछताछ समेत आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने बच्चे को उनके हवाले कर दिया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से छात्र को कुछ ही घंटों में सुरक्षित बरामद कर लिया गया.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग की ट्रैफिक व्यवस्था पर HC ने सुरक्षित रखा फैसला, सरकार से 14 सितंबर तक मांगा जवाब
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए