मुरहू ज्वेलरी दुकान से 1.5 किलो चांदी चोरी, 4 लाख का नुकसान; वेंटिलेटर से घुसे चोर

Updated:
विज्ञापन

घटना की जांच करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी के मुरहू में ज्वेलरी दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर चोर डेढ़ किलो चांदी के आभूषण ले उड़े. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

खूंटी. मुरहू के चर्च रोड स्थित ज्वेलरी दुकान में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर दुकान के वेंटिलेटर के रास्ते अंदर घुसे और दुकान में रखे करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गये. चोरों ने दुकान में रखे लगभग सभी ज्वेलरी को साफ कर दिया.

विज्ञापन

सुबह दुकान खोलने पर चला चोरी का पता

गुरुवार की सुबह दुकान संचालक मोहन सोनी दुकान पहुंचे और शटर खोला, तो अंदर का सामान बिखरा देखकर अवाक रह गये. दुकान की जांच करने पर चोरी की घटना का पता चला. इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मुरहू थाना पुलिस को दी.

पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

सूचना मिलते ही मुरहू थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने दुकान के अंदर और आसपास के इलाके की जांच करते हुए चोरों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. आशंका जतायी जा रही है कि चोरों ने पहले दुकान की रेकी की होगी और इसके बाद मौका देखकर घटना को अंजाम दिया.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पीड़ित दुकान संचालक मोहन सोनी ने मुरहू थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग की ट्रैफिक व्यवस्था पर HC ने सुरक्षित रखा फैसला, सरकार से 14 सितंबर तक मांगा जवाब

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola