कर्रा में भाजपा की बैठक, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
जरियागढ़ में सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा गोविंदपुर मंडल की विशेष बैठक : Prabhat Khabar Network
प्रधानमंत्री मोदी के सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा गोविंदपुर मंडल ने जरियागढ़ में बैठक कर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं.
कर्रा(खूंटी). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा गोविंदपुर मंडल की विशेष बैठक बुधवार को जरियागढ़ में हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह ने की, जबकि संचालन भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विनय गुप्ता ने किया.
कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
मुख्य अतिथि जिला महामंत्री निखिल कंडुलना और वरिष्ठ नेता कृपा सिंधु बेहरा ने कार्यकर्ताओं को अभियान की सफलता के लिए दिशा-निर्देश दिए. बैठक में एक माह तक चलने वाले सेवा व जनकल्याण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं.
अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान
बैठक में अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया गया. मौके पर नटवर मिश्रा, मुन्नीनाथ मिश्रा, अंबिका शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे..

आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए