नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रनिया थाना क्षेत्र से एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है.
रनिया. रनिया थाना क्षेत्र से एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. इस संबंध में रनिया थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मंगलवार को मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी किशनपुर निवासी 35 वर्षीय थॉमस डहंगा को गिरफ्तार कर लिया है. घटना छह माह पूर्व जनवरी की है. जिसमें पीड़िता एक शादी समारोह में गयी थी. जहां आरोपी ने जबरन उसे झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया था. पीड़िता छह माह की गर्भवती भी है. आरोपी पहले से शादीशुदा भी है. नाबालिग की शारीरिक स्थिति में बदलाव होने के बाद मामला प्रकाश में आया, तो लोगों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




