युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से मिले जिला कमेटी के प्रतिनिधि

Updated:
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से मिले जिला कमेटी के प्रतिनिधि

जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने खूंटी जिले के छात्र और युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने खूंटी जिले के छात्र और युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र विकास, शिक्षा, रोजगार और युवाओं की समस्याओं के समाधान को लेकर ठोस पहल करने पर विचार-विमर्श किया. वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस में युवाओं की भूमिका संगठन की रीढ़ है. जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने भरोसा दिलाया कि खूंटी जिले में युवा कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ संगठन को मजबूत करेगी और जनता की आवाज को बुलंद करने का कार्य करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola