राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक

13 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

खूंटी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 13 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इसे लेकर गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक में उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन करने में सहयोग करने का निर्देश दिया. कहा कि वैसे लोग जिनका मामला न्यायालय में लंबित है और वाद सुलहनीय है या प्री-लिटिगेशन मामले हो वह भी अपने-अपने वादों का निष्पादन कर सकेंगे. प्रधान जिला जज ने लोगों से मामले का निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय पहुंचने की अपील की है. डालसा सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित बैठक लगातार हो रही है. कुछ-कुछ मामलों का निष्पादन प्री-कॉन्सिलिएशन बैठकों के माध्यम से पिछले 12 अक्टूबर से ही जारी है. किसी भी कार्य दिवस के दिन आकर मामलों का निष्पादन किया जा किया जा सकता है. मौके पर अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी विद्यावती कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola