12वीं बोर्ड में लोयोला इंटर कॉलेज का रिजल्ट रहा शानदार

Published by :CHANDAN KUMAR
Published at :06 May 2026 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
12वीं बोर्ड में लोयोला इंटर कॉलेज का रिजल्ट रहा शानदार

झारखंड बोर्ड के 12वीं में लोयोला इंटर कॉलेज का रिजल्ट शानदार रहा.

विज्ञापन

खूंटी. झारखंड बोर्ड के 12वीं में लोयोला इंटर कॉलेज का रिजल्ट शानदार रहा. कॉलेज में कॉमर्स संकाय से 102 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. जिसमें से 101 उत्तीर्ण हुये. एक अनुपस्थित रहा. 74 प्रथम श्रेणी से और 27 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुये. कॉमर्स में सबसे अधिक फैज अंसारी और चंदन नाग ने 430 (86 प्रतिशत) अंक हासिल किया. वहीं दूसरे स्थान पर अनुज बारला और हिलारियस धान ने 414 (82.8 प्रतिशत), तृतीय स्थान पर साहिल बोदरा को 404 (80.8 प्रतिशत), चतुर्थ स्थान पर लक्ष्मण मुंडा ने 402 (80.4 प्रतिशत), पांचवें स्थान पर हर्ष कुमार ने 399 (79.8 प्रतिशत), छठे स्थान पर सुमित होरो ने 398 (79.6 प्रतिशत), सातवें स्थान पर आयशा परवीन और रिम्बिल नाग ने 395 (79 प्रतिशत), आठवें स्थान पर आफरीन परवीन ने 393 (78.6 प्रतिशत), नौवें स्थान पर सरमिन परवीन ने 389 (77.8 प्रतिशत) और दसवें स्थान पर कलंग चुटिया पूर्ति ने 383 (76.6 प्रतिशत) अंक हासिल किया है.

साइंस में 55 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

लोयोला इंटर कॉलेज से साइंस में कुल 98 परीक्षार्थियों में से 65 उत्तीर्ण हुये हैं. जिसमें कुल 55 प्रथम श्रेणी से और नौ द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुये. लोयोला इंटर कॉलेज में इंशा परवीन ने सबसे अधिक 454 (90.8 प्रतिशत) अंक हासिल किया. दूसरे स्थान पर मंगल हांसदा ने 442 (88.4 प्रतिशत), तृतीय स्थान पर हुमा कशिश ने 426 (85.2 प्रतिशत), चौथे स्थान पर फिलिप भेंगरा ने 403 (80.6 प्रतिशत), पांचवें स्थान पर सहजराम मुंडा ने 400 (80 प्रतिशत), छठे स्थान पर संजय महतो ने 393 (78.6 प्रतिशत), सातवें स्थान पर आसिफ हुसैन ने 392 (78.4 प्रतिशत), आठवें स्थान पर प्रिया कुमारी ने 390 (78 प्रतिशत), नौवें स्थान पर मंजू सिंह और मो फैज आलम ने 384 (76.8 प्रतिशत) तथा दसवें स्थान पर रोशनी मंडरी ने 382 (76.4 प्रतिशत) अंक हासिल किया.

आर्ट्स में 411 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

आर्ट्स में कुल 429 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. जिसमें से 428 उत्तीर्ण हुए. एक अनुपस्थित रहा. 411 प्रथम श्रेणी से और 17 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुये. जिसमें दीक्षा कुमारी ने सबसे अधिक 456 (91.2 प्रतिशत) अंक हासिल किया. इसके बाद दूसरे स्थान पर शिवानी कुमारी ने 446 (89.2 प्रतिशत), तृतीय स्थान पर सरिता आइंद ने 440 (88 प्रतिशत), चतुर्थ स्थान पर प्रियंका कुमारी 438 (87.6 प्रतिशत), पांचवें स्थान पर अर्चना कुमारी ने 434 ( 86.2 प्रतिशत), छठे स्थान पर अनिता हेमरोम ने 431 (86.2 प्रतिशत), सातवें स्थान पर सीमा गुड़िया ने 429 (85.8 प्रतिशत), आठवें स्थान पर सुषमा कुमारी, अनिशा कुमारी और कुंवर हस्सा ने 427 (85.4 प्रतिशत), नौवे स्थान पर शांति तिड़ू ने 425 (85 प्रतिशत), दसवें स्थान पर चांदनी कुमारी और रामदी नाग ने 422 (84.4 प्रतिशत) अंक हासिल किया.

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola