याद किये गये भगवान बिरसा मुंडा
Published by :CHANDAN KUMAR
Published at :09 Jun 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन

भगवान बिरसा मुंडा के 125वें शहादत दिवस पर विभिन्न राजनीतिक दल, नेता, संगठन और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
भगवान बिरसा मुंडा के 125वें शहादत दिवस पर विभिन्न राजनीतिक दल, नेता, संगठन और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किये. जिला कांग्रेस कमेटी ने कचहरी मैदान स्थित बिरसा मुंडा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की. जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान किया था. उनके अदम्य साहस और पराक्रम को हम कभी भूल नहीं पायेंगे. मौके पर सांसद प्रतिनिधि पीटर मुंडू, जिला प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, गोपाल भगत, शशिकांत होरो, हेलेन तिडू, सुनीता गोप, शांता खाखा, सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस, अनिता नाग, रोबा गुड़िया आदि उपस्थित थे.झामुमो के कार्यकर्ताओं ने किया नमन :
झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की केंद्रीय सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष मगन मंजीत तिड़ू के नेतृत्व में स्थानीय बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य हेमंत तोपनो, खूंटी प्रखंड अध्यक्ष नंदराम मुंडा, कर्रा प्रखंड अध्यक्ष संदीप हेरेंज, जोनसन होरो, सोमा तिड़ू, चार्ल्स पहान, जीवन होरो, प्रह्लाद ठाकुर, रिझु महतो, गोपाल मुंडा, विजय मुंडा, अजीत मुंडा, गंदुर मुंडा, मंगल मुंडा, विक्की श्रीवास्तव, शहनाज खान, उज्ज्वल तोपनो आदि उपस्थित थे.आदिवासी छात्र संघ ने दी श्रद्धांजलि :
बिरसा कॉलेज परिसर में आदिवासी छात्र संघ की अगुवाई में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर सभी ने बिरसा मुंडा के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर जिला अध्यक्ष दुबराज सिंह मुंडा, आशीष मांझी, अशोक बूढ़, मोनिका मुंडू, मनीषा सहित अन्य उपस्थित थे.बिरसाइतो ने दी श्रद्धांजलि :
भगवान बिरसा मुंडा के बताये मार्ग पर चलने वाले और बिरसाइत धर्म का पालन करनेवाले बिरसाईतों ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने बिरसा पार्क, डोंबारीबुरू सहित अन्य स्थानों पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का स्नान और सफाई कर विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. उन्होंने उनके प्रति अपनी श्रद्धा को प्रकट किया.पूर्व विधायक ने दी श्रद्धांजलि :
खूंटी के पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने स्थानीय बिरसा मुंडा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये. इस अवसर पर भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.उलिहातू में दी गयी श्रद्धांजलि :
भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर सोमवार को झामुमो जिला समिति ने उनके पैतृक गांव उलिहातू जाकर श्रद्धांजलि दी. जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. मौके पर भोला लाल, तमाड़ विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल, शंकर सिंह मुंडा, अनूप लकड़ा आदि उपस्थित थे. इधर बिरसा पार्क में झामुमो के क्रीड़ा मोर्चा सचिव प्रकाश नाग मुंडा, असगरी खातून, अर्चना नाग, शंकर सिंह मुंडा, तौफिक अंसारी, विमल पहान, शमीम सहित अन्य ने श्रद्धांजलि दी.बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर में मना शहादत दिवस :
खूंटी के बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी गयी. उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. मौके पर संस्थापक अशोक कुमार भगत, सीएमओ डॉ अजय नेहरू, निदेशक डॉ शीतल मलुआ, डीन डॉ लियो खोया, अनुराग सौरभ, लोकेश चौहान आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




