सिविल कोर्ट में लगी मासिक लोक अदालत, 34 मामलों का निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
सिविल कोर्ट में लगी मासिक लोक अदालत, 34 मामलों का निष्पादन

शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी.प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में कुल 34 मामलों का निष्पादन किया गया. जिसमें दो लाख 48 हजार 393 रुपये का सेटलमेंट किया गया. वहीं विशेष लोक अदालत में कुल 464 मामलों का निष्पादन किया गया तथा तीन लाख रुपये का सेटलमेंट किया गया. लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए कुल तीन बेंचों का गठन किया गया था. लोक अदालत में न्यायालय में लंबित मामलों तथा प्री-लिटिगेशन से संबंधित मामलों का निस्तारण किया गया. प्रथम बेंच में जिला जज तृतीय प्राची मिश्रा, पैनल अधिवक्ता मदन मोहन राम, सुमित कुमार कश्यप, द्वितीय बेंच में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव, न्यायिक पदाधिकारी प्रथम अमित आकाश सिंहा, पैनल अधिवक्ता ममता सिंह, तृतीय बैंच में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष केके सिंह, सदस्य मधु चंदा कुमारी रजक, रूबी कुमारी और पीएलवी उपस्थित थे.

विशेष लोक अदालत में कुल 464 मामलों का निष्पादन किया गयाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola