लोन रिकवरी एजेंट से लूट

Updated:
विज्ञापन
लोन रिकवरी एजेंट से लूट

लोन रिकवरी एजेंट शोएब अंसारी से हथियार के बल पर 35 हजार रुपये, मोबाइल, टैब और मोटरसाइकिल की चाबी लूट ली

विज्ञापन

खूंटी.

अड़की थाना क्षेत्र के कुंजियांबा-पुरनानगर सड़क पर अज्ञात अपराधियों ने लोन रिकवरी एजेंट शोएब अंसारी से हथियार के बल पर 35 हजार रुपये, मोबाइल, टैब और मोटरसाइकिल की चाबी लूट ली. पीड़ित शोएब अंसारी ने बताया कि वह आरबीएल फाइनेंस कंपनी का एजेंट है. वह ऋण का पैसा कलेक्शन कर कुंजियांबा से वापस पुरनानगर की ओर जा रहा था. इसी क्रम में अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल और धारदार हथियार के बल पर उससे पैसा और मोबाइल लूट ली. इसके बाद अपराधी फरार हो गये. उसने लूट की जानकारी अड़की पुलिस को दी. पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola