ePaper

अफीम की अवैध खेती करने या समर्थन करनेवालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

Updated at : 23 Sep 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
अफीम की अवैध खेती करने या समर्थन करनेवालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने प्रखंड सभागार में मंगलवार को विशेष बैठक आयोजित की.

विज्ञापन

तमाड़. तमाड़ क्षेत्र में हो रही अफीम की अवैध खेती को रोकने और इसके खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने प्रखंड सभागार में मंगलवार को विशेष बैठक आयोजित की. इसमें तमाड़ प्रखंड के सभी ग्राम प्रधान मौजूद रहे. बैठक की अध्यक्षता एसडीओ किस्टो कुमार बेसरा व ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष यदु गोपाल सिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से की. संचालन ग्राम प्रधान राधा गोविंद सिंह मुंडा ने किया. अनुमंडल पदाधिकारी किस्टों कुमार बेसरा ने ग्राम प्रधानों को बताया कि अवैध अफीम की खेती करने या उसका समर्थन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है. उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा समाज और परिवार दोनों को तबाह करता है. एसडीएम किस्टों कुमार बेसरा ने आगे कहा कि अफीम की खेती अपराध है और इसे हर हाल में रोकना होगा. साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि डायन प्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीतियां भी अब अपराध की श्रेणी में आती हैं. डायन प्रथा जैसी कोई चीज होती ही नहीं है. बाल विवाह पर भी उन्होंने सख्त निर्देश दिये. कहा कि 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के और 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की की शादी अपराध मानी जायेगी. ऐसे मामलों में माता-पिता के साथ-साथ शादी में शामिल होनेवाले सभी ग्रामीण पंडित, पुजारी, खाना बनाने वाले, टेंट-बाजा वाले तक कानूनन दोषी माने जायेंगे. बैठक का मुख्य फोकस अफीम की खेती रोकने पर रहा. साथ ही सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को लेकर भी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी सावित्री कुमारी ने किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया. अंचलाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी ने ग्राम प्रधानों से कहा कि वे अपने-अपने गांवों में लोगों को जागरूक करें और अफीम जैसी अवैध खेती व नशे के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करें. थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी ने ग्राम प्रधानों से अपील की कि किसी भी स्थिति में अपने क्षेत्र में अफीम की खेती रोकने में प्रशासन की मदद करें. बैठक में ग्राम प्रधान यदु गोपाल सिंह मुंडा, लक्ष्मण सिंह मुंडा, विमल पातर, मानकी जगन्नाथ सिंह मुंडा, राधा गोविंद सिंह मुंडा, राजेंद्र सिंह मुंडा, अनूप कुमार मुंडा, यदु सिंह मुंडा, दुबराज सिंह मुंडा, परेश सिंह मुंडा, शिव लोचन सिंह मुंडा, कंचन सिंह मुंडा, यमुना देवी, राजमनी देवी, प्रधान सिंह मुंडा, विजय सिंह मुंडा, भैया राम मुंडा, योगेश्वर पाहान, मनोहर महतो सहित सैकड़ों ग्राम प्रधान और डाकुआ उपस्थित थे.

तमाड़ क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती रोकने को लेकर एसडीएम ने की बैठक, बताया

नशा समाज और परिवार दोनों को तबाह करता है : एसडीएम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHAM HALDAR

लेखक के बारे में

By SHUBHAM HALDAR

SHUBHAM HALDAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola