खूंटी विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन
खूंटी विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने रविवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने रविवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री को खूंटी जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं की जानकारी दी. वहीं समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की. मुलाकात के क्रम में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आदिवासी बहुल क्षेत्रों के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई. विधायक ने बताया कि क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की अपेक्षा कर रही है. इसके अलावा विधायक रामसूर्या मुंडा ने नौ जनवरी को डोंबारी बुरु गोलीकांड के शहीद आदिवासियों के शहादत स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से शामिल होने का आग्रह किया. इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर दो दिन पूर्व समय की पुष्टि करने की बात कही है.

झामुमो जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय सचिव से की मुलाकात

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने झामुमो के केंद्रीय सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य से मुलाकात की. इस दौरान सुप्रियो भट्टाचार्य ने संगठन की एकजुटता, जनसेवा और विकास के संकल्प को और दृढ़ करने के लिए कहा. इस अवसर पर पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola