खूंटी ने कोडरमा को 257 रन से हराया
Updated at : 13 Apr 2024 5:51 PM (IST)
विज्ञापन

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में बोकारो में आयोजित जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट वूमेंस अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खूंटी और कोडरमा के बीच मैच हुआ.
विज्ञापन
खूंटी
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में बोकारो में आयोजित जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट वूमेंस अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खूंटी और कोडरमा के बीच मैच हुआ. जिसमें खूंटी ने कोडरमा को 257 रन से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए खूंटी की टीम 40 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 295 रन बनायी. जिसमें काजल कुमारी ने सबसे अधिक शानदार नाबाद 106 रन बनाये. महिमा पांडेय ने 77 रन और साक्षी कुमारी ने 12 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी में कोडरमा के ओर से राधा कुमारी ने दो विकेट लिये और सुमन कुमारी ने एक विकेट मिला. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोडरमा की टीम 22 ओवर में 38 रन पर ऑलआउट हो गयी. जिसमें रिया कुमारी ने 13 रन बनाये. बाकी कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया. खूंटी के ओर से गेंदबाजी में साक्षी कुमारी, रिया कुमारी और प्रिया एक्का ने दो-दो विकेट लिये. कशिश और निहारिका ने एक-एक विकेट लिये. मैच का प्लेयर ऑफ द मैच काजल कुमारी को दिया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




