डीएवी कलस्टर एथलेटिक्स में खूंटी डीएवी का शानदार प्रदर्शन

क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खूंटी डीएवी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है.
खूंटीः रांची के कडरू स्थित डीएवी कपिलदेव विद्यालय द्वारा आयोजित क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खूंटी डीएवी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. खूंटी डीएवी के आठवीं के छात्रों ने खेलगांव स्थित स्टेडियम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 17 मेडल हासिल किये. जिसमें हर्ष कश्यप ने शाट पुट तथा 4 गुणा 100 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया. अंशु बाखला को 4 गुणा 100 मीटर तथा 100 मीटर में स्वर्ण पदक मिला. आगमन बगरैला को 200 मीटर में स्वर्ण, 4 गुणा 400 मीटर में रजत और 400 मीटर में कांस्य पदक प्राप्त हुआ. आशीष पाहन को 4 गुणा 100 में स्वर्ण पदक मिला. हर्ष मुंडा ने जेवलिन तथा 4 गुणा 100 में रजत पदक प्राप्त किया. अमन प्रधान ने 4 गुणा 400 में स्वर्ण तथा 800 मीटर में रजत पदक प्राप्त किया. शिवम कुमार महतो ने 4 गुणा 400 मीटर में सिल्वर तथा 100 मीटर में कांस्य पदक प्राप्त किया. सोमवार को स्कूल परिसर में प्राचार्य मनोज कुमार ने उन्हें सम्मानित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










