खूंटी ने चाईबासा को चार विकेट से हराया
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-14 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में खूंटी ने चाईबासा को चार विकेट से पराजित किया
विज्ञापन
खूंटी.
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-14 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में खूंटी ने चाईबासा को चार विकेट से पराजित किया. चाईबासा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 89 रन पर ही ऑल आउट हो गयी. जिसमें सर्वाधिक वैभव सेनगुप्ता ने 30, अयनांश श्रीवास्तव ने 17 और अविरल ने 12 रन का योगदान दिया. बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़ा पार नहीं कर पाया. गेंदबाजी में खूंटी की ओर से रोहित मुंडा और प्रशांत कुमार मिश्रा ने चार-चार, आदित्य कारण मांझी और देव कुमार ने एक-एक विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी खूंटी जिला की टीम छह विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिये. जिसमें सर्वाधिक प्रिंस कुमार सिंह ने 35 और मयंक राज ने 24 रन का योगदान दिया. मैच का प्लेयर ऑफ द मैच प्रशांत कुमार मिश्रा को दिया गया. खूंटी जिला का अगला मैच सरायकेला खरसावां से 21 तारीख को सरायकेला में खेला जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










