खूंटी व तोरपा विधायक ने दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
खूंटी व तोरपा विधायक ने दी श्रद्धांजलि

खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा और तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने सोमवार को उलिहातू जाकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

खूंटी.

खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा और तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने सोमवार को उलिहातू जाकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने बिरसा ओड़ाः में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. वहीं बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि धरती आबा के वंशज सुखराम मुंडा, जंगल मुंडा और कानू मुंडा सहित पूरे परिवार के साथ वे हमेशा खड़े रहेंगे. इस अवसर पर खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के दिये संदेश को अपनाने की जरूरत है. हमें भी उनकी तरह अपने हक-अधिकार के लिए लड़ाई लड़ना सीखना होगा. तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने हमें खेत-माटी, भाषा-संस्कृति की रक्षा करना सिखाया. धरती आबा और उनके अनुयायियों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola