धारदार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या, एक घायल

Updated:
विज्ञापन
धारदार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या, एक घायल

मुरहू थाना क्षेत्र के खटंगा गांव के समीप शुक्रवार की रात अपराधियों ने एक व्यक्ति की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

खूंटी. मुरहू थाना क्षेत्र के खटंगा गांव के समीप शुक्रवार की रात अपराधियों ने एक व्यक्ति की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान चोयता सरूकद (21 वर्ष) के रूप में की गयी. वहीं उसका एक साथी सिंगा मुंडा गंभीर रूप से घायल है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार दोनों एक बाइक से शुक्रवार को सायको गये थे. वहां से किसी शादी समारोह में चले गये. रात में लौटने के क्रम में घर से कुछ दूर पहले अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. इसमें चोयता को दौड़ा-दौड़ा कर धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गयी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. वहीं, घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. खबर लिखे जाने तक अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola