सुदीप गुड़िया ने कोचे मुंडा को 40647 मतों से हराया

Updated:
विज्ञापन

तोरपा विधानसभा सीट से झामुमो के सुदीप गुड़िया ने निवर्तमान विधायक भाजपा के कोचे मुंडा को 40647 के बड़े अंतर से हराया.

विज्ञापन

तोरपा. तोरपा विधानसभा सीट से झामुमो के सुदीप गुड़िया ने निवर्तमान विधायक भाजपा के कोचे मुंडा को 40647 के बड़े अंतर से हराया. यह इस सीट पर अब तक की सबसे अंतर से जीत है. सुदीप गुड़िया को कुल 80887 वोट और कोचे मुंडा को 40240 वोट मिले. इसके अलावा बसपा की सावित्री देवी को 1278, झापा के कुलन पतरस आईंद को 1202, रिलन एमन होरो को 324, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा को 2832, समरोम गुड़िया को 306, अनिता सुरीन को 940, पुनीत हेमरोम को 553, बिनोद कुमार बड़ाइक को 595, ब्रजेंद्र हेमरोम को 2356 और शिवराज बड़ाइक को 795 वोट मिले.

नोटा तीसरे स्थान पर :

तोरपा सीट पर भाजपा व झामुमो प्रत्याशी को छोड़कर अन्य प्रत्याशियों से ज्यादा नोटा को वोट मिले. नोटा तीसरे स्थान पर रहा. नोटा को कुल 3046 वोट मिले.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola