बिचना पुल निर्माण की मांग को लेकर डीसी, एसपी से मिले झामुमो नेता

Updated:
विज्ञापन
बिचना पुल निर्माण की मांग को लेकर डीसी, एसपी से मिले झामुमो नेता

झामुमो खूंटी जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद के नेतृत्व में झामुमो जिला समिति के पदाधिकारी गुरुवार को जिले के डीसी आर रोनिटा तथा एसपी मनीष टोप्पो से मिले.

विज्ञापन

खूंटी. झामुमो खूंटी जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद के नेतृत्व में झामुमो जिला समिति के पदाधिकारी गुरुवार को जिले के डीसी आर रोनिटा तथा एसपी मनीष टोप्पो से मिले. इस दौरान उन्होंने जिले की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से बिचना पुल को जल्द बनाकर आवागमन सुचारु करने की मांग की. डीसी ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि इंजीनियर की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है. वे टूटे हुए पुल का जायजा लेकर रिपोर्ट देंगे. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. डीसी एसपी से मिलनेवालों में जिलाध्यक्ष ज़ुबैर अहमद के अलावा उपाध्यक्ष गुलशन सिंह मुंडा, सनिका बोदरा, ज़िला सचिव सुशील पहान, शंकर सिंह मुण्डा, मुरहू प्रखंड सचिव कुंवर सिंह मुंडरी, प्रकाश नाग मुंडा, अर्चना नाग, असगरी ख़ातून, अनूप लकड़ा, शमीम अंसारी, मोजिर अंसारी, मो शमीम, विमल पहान, मोनू आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola