झामुमो ने की दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग
Published by :CHANDAN KUMAR
Published at :08 Aug 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन

झामुमो जिला कमेटी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत सरकार से भारत रत्न उपाधि देने की मांग की
विज्ञापन
कर्रा.
झामुमो जिला कमेटी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत सरकार से भारत रत्न उपाधि देने की मांग की है. इस संबंध में जिला प्रवक्ता तौकीर आलम ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन न केवल एक राजनेता थे, बल्कि वे आदिवासी, शोषित, वंचित वर्ग को अंधेरे से उजाले की ओर ले जानेवाले जननायक थे. उन्होंने नशाखोरी और महाजनी प्रथा के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन खड़ा किया. जिससे झारखंड के दूर दराज गावों में चेतना फैली और समाज में जागरूकता आयी. जिससे आदिवासी व वंचित समाज, अपने हक और अधिकार के लिए आगे आये और कुव्यवस्था के खिलाफ लड़ना सीखा. उन्होंने कहा कि भारत सरकार उन्हें भारत रत्न की उपाधि प्रदान करे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




