जेसीए अंडर-14 ने सोनेट ए अंडर-14 को 121 रनों से हराया

Updated:
विज्ञापन
जेसीए अंडर-14 ने सोनेट ए अंडर-14 को 121 रनों से हराया

जेसीए अंडर 14 ने सोनेट ए अंडर 14 को 121 रनों से पराजित किया.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गये मैच में जेसीए अंडर 14 ने सोनेट ए अंडर 14 को 121 रनों से पराजित किया. जेसीए अंडर 14 पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में सात विकेट खोकर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया. जिसमें अखंड प्रताप त्रिपाठी ने 51 रन नाबाद बनाये. अभिनव कुमार 42, मयंक राज 37 और प्रिंस राजपूत ने 20 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी में सोनेट ए अंडर 14 की ओर से मानस कुमार रॉय नेती, करण मुंडा और पवन कुमार साव ने एक-एक विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी सोनेट ए अंडर 14 की टीम ने 25.4 ओवरों मे 10 विकेट खोकर 87 रन ही बना सकी. जिसमे पवन कुमार साव ने 24 और करण मुंडा ने 16 रनों की पारी खेला. गेंदबाजी में जेसीए अंडर 14 की ओर से अमर पांडेय ने तीन, उक शाद आलम ने दो, प्रिंस राजपूत और अखंड प्रताप त्रिपाठी ने एक-एक विकेट लिया. अभिनव कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola