जेसीए की टीम 57 रन से विजयी
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

खूंटी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को जेसीए और सोनेट रेड के बीच मैच खेला गया.
विज्ञापन
खूंटी.
खूंटी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को जेसीए और सोनेट रेड के बीच मैच खेला गया. जिसमें जेसीए की टीम ने सोनेट रेड को 57 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जेसीए ने 35 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसमें अर्जुन ने शतकीय पारी खेलते हुए 102 रन बनाये. वहीं आदित्य नारायण और पुरंदर कुमार ने 20-20 रन की पारी खेली. सोनेट रेड की ओर से ज्ञान गौरव और धीरज कुमार ने दो-दो विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी सोनेट रेड 24.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 152 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. जिसमें प्रत्युष राज ने 94 और अभिजीत ने 26 रन की पारी खेली. जेसीए की ओर अभिषेक कुमार और जीशान जौहर ने तीन-तीन विकेट लिये. अर्जुन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










