अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया

Updated:
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया

मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

खूंटी. मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सकलदीप भगत ने छात्र-छात्राओं को हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने हिंदी दिवस मनाये जाने के इतिहास को बताया. कहा कि हमें गर्व करना चाहिए कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है. यह हमारी पहचान और हमारी संस्कृति के साथ-साथ जनमानस को जोड़ने वाली भाषा है. हिंदी मात्र एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी मातृभाषा है. हिंदी भाषा के व्याकरण की सरलता व उत्तमता को बुद्धिजीवियों ने स्वीकारा है. हिंदी भाषा प्राचीन है परंतु वर्तमान के संदर्भ में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उपयुक्त है. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को हिंदी के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola