अंतर कॉलेज पिस्टल राइफल शूटिंग का ट्रायल

Updated:
विज्ञापन
अंतर कॉलेज पिस्टल राइफल शूटिंग का ट्रायल

रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज पिस्टल-रायफल ट्रायल का आयोजन

विज्ञापन

खूंटी. रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज पिस्टल-रायफल ट्रायल का आयोजन मंगलवार को बिरसा कॉलेज खूंटी के तत्वाधान में खूंटी रायफल शूटिंग क्लब में किया गया. जिसमें संत जेवियर कॉलेज रांची, बिरसा कॉलेज खूंटी, गोस्सनर कॉलेज रांची, बीएस कॉलेज लोहरदगा, महिला कॉलेज रांची और एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची के शूटरों ने हिस्सा लिया. ट्रायल के पुरुष वर्ग में रायफल में प्रथम संत जेवियर कॉलेज रांची के रिशु कुमार महतो, दूसरे स्थान पर बिरसा कॉलेज खूंटी के लाल रोहित नाथ शाहदेव और तीसरे स्थान पर बीएस कॉलेज लोहरदगा के आकाश खलखो रहे. महिला वर्ग राइफल में प्रथम स्थान पर संत जेवियर कॉलेज रांची की अनुष्का कच्छप, दूसरे स्थान पर रांची महिला कॉलेज की पुष्पांजलि शर्मा और तृतीय स्थान पर संत जेवियर कॉलेज रांची की क्षमा नाग रही. पिस्टल के पुरुष वर्ग में संत जेवियर रांची के सर्वोत्तम लकड़ा प्रथम, एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची के कवि राज द्वितीय और बिरसा कॉलेज खूंटी के रूपेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे. आयोजन को सफल बनाने में बिरसा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ सीके भगत, आयोजन सचिव राज कुमार गुप्ता, खूंटी राईफल क्लब के सचिव सह कोच अनुज कुमार का योगदान रहा.

पुरुष वर्ग में रायफल में संत जेवियर कॉलेज रांची के रिशु कुमार महतो व महिला वर्ग में अनुष्का कच्छप अव्वल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola